फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दो दिन बाद खुला जिला अस्पताल, डेढ़ गुना अधिक पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 01: जांच करवाने के लिए मरीजों की लगी लंबी लाइन। संवाद
विज्ञापन

फोटो 02: खून की जांच करवाने के बाद रिपोर्ट लेने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
-जिला अस्पताल में सोमवार को 1385 मरीजों ने करवाया पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल जैसे ही खुला, तो मरीजों की भीड़ लग गई। सामान्य दिनों की अपेक्षा डेढ़ गुना अधिक मरीज पहुंचे। इसको संभालने के लिए पूर्व सैनिक व होमगार्ड को जगह-जगह तैनात कर लाइन लगवाई गई। इससे किसी भी मरीज को पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने में कोई दिक्कत न आए।
सेकंड सैटरडे व रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को संयुक्त जिला अस्पताल में सुबह आठ बजते ही मरीजों का आना शुरू हो गया, जो दोपहर 12 बजे तक जारी रखा। महिला, पुरुषों व बच्चों की संख्या अधिक होने पर जगह-जगह पूर्व सैनिक व होमगार्ड को तैनात किया गया। दोपहर 12 बजे तक जिला अस्पताल में 1385 नए मरीजों ने पंजीकरण करवाया जबकि 212 मरीज पुराने पर्चे पर दवा लेने पहुंचे। सामान्य दिनों में जहां मरीजों की संख्या 900 से एक हजार से इससे अधिक रहती है। वहीं, सोमवार को मरीजों की संख्या बढ़कर डेढ़ गुना हो गई। इसके लिए महिलाओं व पुरुषों के दो-दो लाइन लगवाई गई थी। इसके अलावा दिव्यांगों के काउंटर पर खासी भीड़ रही। सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, जुकाम, बुखार व खांसी के गले के संक्रमण के मरीज पहुंचे। पर्चा बनवाने के बाद सबसे अधिक भीड़ फिजीशियन कक्ष में रही। यहां मरीजों को डॉक्टर को दिखाने के लिए फिर से लाइन में लगना पड़ा। लंबी लाइन होने की वजह से 25 से 30 मिनट के बाद उनका नंबर आ पाया।
विज्ञापन

-
जांच करवाने के लिए करना पड़ा इंतजार
बदलते मौसम में सबसे अधिक वायरल बुखार, खांसी, जुकाम, गले के संक्रमण आदि मरीज पहुंचे। डॉक्टर ने मरीजों को देखने के बाद 380 मरीजों की जांच लिखी। इससे जांच करने वाले कांउटर पर मरीजों की भीड़ लग गई। मरीजों को पर्चा बनवाने से लेकर जांच करवाने तक एक घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन

-
30 मिनट के बाद आ पाया नंबर
दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल खुलने पर अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ थी। डॉक्टर के कक्षों के बाहर लंबी लाइन लगी हुई थी। सोमवार को जनरल सर्जन डॉ. पीयूष तिवारी कक्ष के बाहर भी लंबी लाइन हुई थी। मरीजों का करीब 30 मिनट बाद नंबर आ पा रहा था। डॉक्टर भी मरीजों की समस्या सुनकर उन्हें दवा लिखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें