फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस हादसे के 5 और घायलों ले गए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। फिरोजाबाद के कठफोरी में हुए बस हादसे में घायल पांच और यात्रियों को परिवार के लोग शनिवार को सैफई पीआईआई से घरों के नजदीकी अस्पतालों में लेकर चले गए। अब केवल सात यात्री ही भर्ती हैं। गंभीर घायल मोहम्मद सिराज की हालत अभी भी खतरे में बनी हुई है।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रैवल्स एजेंसी की बस बुधवार रात खड़े ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में ट्रक चालक और 13 यात्रियों की मौत हो गई थी। 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनको पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया। तीन घायलों की हालत नाजुक होने के चलते वेंटिलेटर पर रखा गया। हालत में सुधार होने पर दो यात्रियों को शुक्रवार को वेंटिलेटर से हटा लिया गया। मोहम्मद सिराज (50) निवासी नाहरा जिला मोतिहारी बिहार की हालत अभी भी खतरे के बाहर नहीं है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। पीजीआई के मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार ने 12 घायलों को शुक्रवार को परिवार के लोग लेकर चले गए थे। पांच और घायलों को परिवार के लोग शनिवार को रेफर करा ले गए हैं। अब मोहम्मद वहाब, निवासी ग्राम चबाए नाडा थाना केवटी जिला दरभंगा, मोहम्मद गुफरान निवासी जुबेर थाना नानपुर,जिला सीतामढ़ी, रमेश प्रसाद निवासी मोतिहारी, परवेज निवासी अयान ग्राम मुकुंदपुर जिला मुजफ्फरपुर, गोविंद सिंह निवासी जिला मोतिहारी और कृष्णा नंदन निवासी जिला दस्तिया भर्ती हैं। इन सभी का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें