फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले गला दबाया फिर सिर पर वार कर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के मोहल्ला अड्डा पाय में दोना-पत्तल कारोबारी की हत्या सिर पर भारी वस्तु से वार कर दी गई थी। इसकी पूष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। हत्या करने से पहले उसका गला भी दबाया गया। परिजनों ने दूसरे दिन भी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

भरथना थाना क्षेत्र के पाली खुर्द का मूल निवासी सोने लाल बाथम (36) पुत्र कैलाश चंद्र बाथम अड्डा पाय में दोना पत्तल बनाने की फैक्टरी लगाए थे। पास ही किराए के मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। शुक्रवार रात सोनेलाल की कारखाने में हत्या कर दी गई। रविवार को कारखाने में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी।
एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि हेडइंजरी से मौत होने की पुष्टि हुई है। सोनेलाल के मोबाइल की सीडीआर निकालवाई जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपनी तरफ से जांच कर रही है। हिरासत में लेकर एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें