फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में लगी आग, तीन महिलाएं झुलसीं

Fri, 06 Nov 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कृपालपुरा में मिड डे मील का खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने से आग लग गई। अचानक लगी आग से अफरातफरी मच गई। आननफानन बच्चों को कक्षाओं से बाहर निकालकर मैदान में भेजा गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस हादसे में खाना बना रहीं तीन महिलाएं झुलस गईं।
विज्ञापन


इटावा बसरेहर मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय कृपालपुरा में प्राइमरी व जूनियर दोनों कक्षाएं लगती हैं। गुरुवार को विद्यालय में बच्चे पढ़ रहे थे। बच्चों के लिए मिड डे मील रसोई घर में बन रहा था। गांव की ही रसोइया गुड्डी देवी पत्नी प्रमोद कुमार, जावित्री देवी पत्नी रामस्वरूप और रिंकी देवी पत्नी शिवकुमार खाना बना रही थीं।

अचानक सिलेंडर के पाइप से गैस का रिसाव होने लगा और आग लग गई। अचानक लगी आग से रसोइया हड़बड़ा गई और आग बुझाने का प्रयास करने लगी, लेकिन आग और भड़क गई। प्रधानाध्यापिका मिथलेश कुमारी व शिक्षकों ने खाना बना रही महिलाओं को बाहर निकाला और बच्चों को कक्षाओं से बाहर निकालकर मैदान में भेज दिया।
विज्ञापन


रसोई घर में लगी आग को देख ग्रामीण भी स्कूल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग का काबू पाया। आग से झुलसी तीनों रसोइयों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें