लोहिया ग्राम आवास के तहत कालोनी बनाने के लिए मिले एक लाख रुपये बैंक से निकाल कर घर जा रही महिला को दिनदहाड़े बाइक सवारों ने लूट लिया। सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
गुरुवार को ग्राम मीठेपुर नगला जुलाहा निवासी महिला सुधा देवी अपने पति अनिरुद्ध यादव के साथ स्टेट बैंक शाखा पर करीब 11 बजे पहुंचीं। महिला ने अपने खाते से एक लाख रुपये निकाले। रुपयों को कपड़े के थैले में रखकर दोपहर 2 बजे बैंक से निकलीं।
बाजार में खरीददारी करने के बाद करीब 3 बजे उसी बैंक के सामने खड़े हथठेले पर नोटों से भरा थैला रखकर सिंघाड़ा खरीदने लगी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों थैला उठाकर भाग गए। महिला के चीखने पर लोग दौड़े लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। मौके पर पहुंचे सीओ विनय सिंह चौहान ने लूट की घटना के बारे में दंपति से पूछताछ की।
महिला ने बताया कि उसका ये पैसा सरकार की ओर से चलाई गई योजना लोहिया ग्राम आवास के तहत कालोनी बनाने के लिए मिला था। लेंटर डलवाने के लिए रुपये लेकर घर जा रही थी।