फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची, जल गई सात बीघा गेहूं की फसल

विज्ञापन
आग से जलकर नष्ट हुई गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
ताखा (इटावा)। क्षेत्र के बदरिया पूठ गांव में मंगलवार को गेहूं के खेत में आग लग गई। सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची, इससे चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से खेत को जोतकर अन्य खेतों में आग पहुंचने से रोक दिया।
विज्ञापन

गांव बदरिया पूठ में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे गेहूं के खेतों में आग लग गई। फायरब्रिगेड को सूचना देकर ग्रामीण खेत की तरफ दौड़े। जिस तरफ हवा का रुख था, उधर के खेत को ट्रैक्टर से जोत दिया। इससे आग आगे नहीं बढ़ पाई। फायरब्रिगेड नहीं पहुंची, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग से रामवीर सिंह पुत्र जाहरसिंह निवासी बदरिया पूठ की चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। फायरब्रिगेड के न पहुंचने से लोगों में नाराजगी दिखी।
उधर, बेलाहार गांव में शरारतीतत्वों ने यूकेलिप्टस की बगिया में आग लगा दी। ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। आग से नगरिया यादवान निवासी किसान सरविंद और हनुमंत के यूकेलिप्टस के दो हजार पेड़ झुलस गए।
विज्ञापन

मजदूर के घर में आग लगी
ताखा। ब्लॉक क्षेत्र के मामन गांव में सोमवार रात आठ बजे लतीफ पुत्र फारुख अली के घर आग लग गई। आग से सात क्विंटल गेहूं, 15 हजार रुपये और गृहस्थी का सारा सामान जल गया। गांव के शिवराज सिंह ने बताया कि लतीफ मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें