फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक पर रिपोर्ट

Sat, 20 Dec 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान क्रे डिट कार्ड बनवाने के लिए रिश्वत मांगना सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक पर भारी पड़ गया। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव अड्डा निहाल निवासी रघुवर दयाल यादव पुत्र लालाराम ने सेंट्रल बैंक की अनाज मंडी शाखा से क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था। उसकी फाइल भी बनकर तैयार हो गई थी।

इसके बाद बैंक प्रबंधक तथा उसके एक साथी ने पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग ली। रघुवर दयाल ने पैसा देने से इंकार कर दिया तो शाखा प्रबंधक ने उसकी फाइल फाड़कर फेंक दी।
विज्ञापन


किसान रघुवर दयाल ने प्रबंधक की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी डॉ. राकेश सिंह के  आदेश पर इकदिल पुलिस ने शाखा प्रबंधक देवेंद्र कुमार सहित दो लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष राधामोहन द्विवेदी ने बताया कि पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें