फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेँहू की खड़ी फसल में लगी भीषण आग

विज्ञापन
खेत मे आग लगने से हुए नुकसान की जानकारी करते लेखपाल - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना/सैफई (इटावा)। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आग लगाने से रविवार को करीब आठ बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। सूचना पर लेखपाल ने खेत पर पहुंचकर नुकसान का सर्वे किया।
विज्ञापन

भरथना कोतवाली क्षेत्र के नगला अती गांव में रविवार दोपहर किसान अवधेश कुमार पुत्र नाथूराम की गेहूं की फसल में आग लग गई। धुआं उठने पर ग्रामीण दौड़े और अपने-अपने संसाधनों से आग पर काबू पाने में जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाकर आसपास के खेतों में आग पहुंचने से रोक लिया। किसान अवधेश की करीब साढ़े पांच बीघा में खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई।
सैफई थाना क्षेत्र के मजरा नगला मठिया निवासी किसान रामदास पुत्र बाबूराम के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में रविवार सुबह 11 बजे आग लग गई। लपटें उठती देख ग्रामीण खेतों पर पहुंचे और आग पर काबू करने में जुट गए। आग काबू होती न देख पुलिस को सूचना दी। सूचना देने के कुछ देर बाद सैफई थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और आग पर काबू पाया। आग से ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। समय पर फायर ब्रिगेड की टीम समय पर पहुंचने से आग को दूसरे खेतों में फैलने से रोका जा सका।
विज्ञापन

पशु बाड़े में आग से 22 बकरियां झुलसीं
चकरनगर। डिभोली गांव में शनिवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से फूस के बने पशुबाड़े में आग लग गई। हादसे में बाड़े में बंधी 22 बकरियां गंभीर रूप से झुलस गईं। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने नुकसान के सर्वे के साथ डॉक्टर को बुलाकर बकरियों का इलाज कराया।
चकरनगर थाना क्षेत्र के डिभोली गांव के सत्यपाल निषाद ने घर के पीछे पशुबाड़ा बनाया था। उसके ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। सत्यपाल के अनुसार शनिवार रात नौ बजे तार टूटकर पशुबाड़े पर गिरा, जिससे आग लग गई। करंट के डर से आगे बुझाने के लिए कोई आगे नहीं आया। लाइन काटकर आगे पर काबू किया गया लेकिन तब तक 22 बकरियां झुलस चुकी थीं। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। सूचना पर उपजिलाधिकारी मलखान सिंह ने मौके का निरीक्षण कर डॉ. राहुल संखवार बुलाकर बकरियों का इलाज कराया। एसडीएम ने कहा कि नुकसान का सर्वे कराया गया है, पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
मड़ैया गांव में घूरों में आग लगी
बकेवर। बकेवर थाना क्षेत्र के दिलीप नगर के मजरा मड़ैया गांव में रविवार को दो घूरों में आग लग गई। जानकारी होने पर ग्रामीण आग पर काबू करने में जुट गए और पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान विनीता देवी ने ग्रामीणों से चूल्हे की राख घूरों पर और खुले में न फेंकने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें