फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कम पड़ गए इंतजाम, घंटों बाद मिल सकीं बस

विज्ञापन
फोटो 39::::बस में चढ़ने के लिए ​खिड़की से जद्दोजहद करता अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
इटावा। होमगार्ड परीक्षा के लिए कन्नौज और फर्रुखाबाद के लिए बसें कम पड़ गईं। सबसे ज्यादा परेशानी शाम की शिफ्ट में हुई। परीक्षा देकर छूटे अभ्यर्थियों को लगभग आधे से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

शाम करीब सवा पांच बजे परीक्षा केंद्रों से अभ्यर्थी निकले थे। साढ़े पांच और छह के बीच अभ्यर्थी घर जाने के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे। जहां ट्रेनों में एक ओर मारामारी रही। वहीं सबसे ज्यादा परेशानी फर्रुखाबाद और कन्नौज जाने के लिए हुई। साढ़े पांच से छह बजे के बीच बस स्टैंड पहुंचे अभ्यर्थियों को पौने सात बजे तक बस नहीं मिली। लगभग पौने सात बजे एक बस आने युवक उसमें घुसने के लिए टूट पड़े। कोई खिड़की से अंदर जाने को बेताब था कोई दरवाजे में धक्का मारकर चढ़ने की मशक्कत में रहा। यह स्थिति रात तक बनी रही। रोडवेज एआरएम अमित कुमार ने बताया कि पांच-पांच अतिरिक्त बसें कन्नौज और फर्रुखाबाद के लिए लगाई थीं, लेकिन शाम को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंच गए। इसलिए थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

फोटो 39::::बस में चढ़ने के लिए खिड़की से जद्दोजहद करता अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें