फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र की एक साथ जली चिताएं, गांव में छाया मातम

विज्ञापन
फोटो संख्या 40 व 41 पछांयगाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मनीनगर के समीप भिंड से दिल्ली जा रही तेजर - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
मनीनगर गांव के पास बस की चपेट में आकर मौत के शिकार पिता-पुत्र की शनिवार को यमुना के घाट पर एक साथ चिताएं जली। घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। दूसरी ओर हादसे में घायल दूसरे बेटे की हालत गंभीर है। पछायगांव पुलिस का कहना है कि बस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

भिंड से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही प्राइवेट बस शुक्रवार रात अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गई थी। इसी दौरान बाइक से जा रहे डंगलीपुरा गांव निवासी रामबरन पाल (52), बेटा सुंदर (22) और आकाश (12) बस की चपेट में आकर घायल हुए थे। पुलिस इन्हें अस्पताल ले गई जहां रामबरन और आकश को मृत घोषित कर दिया गया था। सुंदर को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया]
जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। गांव वालों ने बताया कि पिता पुत्र फल और सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का पेट पाल रहे थे। देर रात हुए हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया था।
विज्ञापन

सीओ जसवंजनगर रमेश चंद्र ने बताया कि यात्रियों को दूसरी बस से सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया गया है। बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें