फोटो संख्या 31 इकदिल में चोरी के बाद खुली पडी अलमरी
- फोटो : ETAWHA
महानेपुर गांव में एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने शुक्रवार रात करीब तीन लाख रुपये के जेवर और गृहस्थी के सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महानेपुर निवासी सगे भाई शैलेंद्र और सत्येंद्र गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। घर पर शैलेंद्र की पत्नी बच्चों के साथ रहती है। शैलेंद्र के मुताबिक उनकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई थी।
शनिवार सुबह गांव के लोगों ने फोन करके बताया कि मेन गेट का ताला टूटा है और घर का सामान बाहर बिखरा पड़ा है। इस पर शैलेंद्र गांव पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। शैलेंद्र ने बताया कि उनका और उनके भाई का करीब तीन लाख रुपये का जेवर गायब है। श्