एसएसपी आकाश तोमर ने दिया है। पुलिस कर्मियों को फिट रखने के लिए एसएसपी ने बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में जिम ( व्यायामशाला) का उद्घाटन किया। पुलिस कर्मी जिम कर आपने आप को स्वस्थ रख सकेंगे। लंबी ड्यूटी करने के दौरान पुलिसकर्मियों जिम कर रिलैक्स पा सकेंगे।
उद्घाटन कर एसएसपी ने कहा कि जिमनेजियम हॉल में आधुनिक मशीनें हैं। पुलिस कर्मी व उनके बच्चे यहां जिम कर सकते हैं। कोरोना काल में फिट रहना काफी महत्वपूर्ण है।
कई पुलिस कर्मी डिप्रेशन जैसी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। पुलिस कर्मी व अधिकारी ड्यूटी की समाप्ति के बाद जिम में आकर शारीरिक कसरत कर अपने तनाव को दूर कर सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने जिम में मौजूद मशीनरी के संबंध में जानकारी ली।
मनोचिकित्सक डॉ. ऊषा मिश्रा का कहना है कि लंबी ड्यूटी कर डिप्रेशन का शिकार होने वाले पुलिस कर्मियों के लिए व्यायाम करना सबसे बेहतर उपाय साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने दो साल पहले पुलिस विभाग में कर्मचारियों को मोटापे के कारण थानों में तैनाती देने से रोकने का आदेश दिया था। इससे विभाग में हड़कंप मच गया था। लेकिन अब जिम में पसीना बहाकर पुलिस कर्मियों की तोंद अंदर हो जाएगी।
पुलिस लाइन स्थित जिम हॉल में पॉवर लिफ्टिग रेक, प्लेटफोर्म, मल्टी बेंच प्रेस, डंबल्लस स्टेक, बारबेल्स स्टेक, बंपर वेट, प्लेट्स स्ट्राक, क्रास फिट फंक्शन, साइकलिंग, बटरफ्लाई समेत अन्य उपकरण उपलब्ध हैं।
पुलिस की व्यस्त नौकरी में फिट रहने के लिए बाहर जिम या योगाभ्यास के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। जिम बनने से अब समय की बचत भी होगी और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
इमरान फरीद, उपनिरीक्षक
पुलिस लाइन में बने जिमनेजियम हॉल में अच्छी मशीनें लगी हैं। इसमें एसी, चेंजिंग रूम, लॉकर आदि कि सुविधा है। पुलिसकर्मी व अधिकारी कसरत कर अपने आप को स्वस्थ रख सकेंगे।
राजीव सिंह, सीओ सिटी