फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजदीक के बजाय 10 किमी दूर बना दिया गेहूं खरीद केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़पुरा ब्लाक में आने वाले सरकारी गेहूं क्रय केंद्र चांदनपुर से संलग्न शेखूपुर, जखोली एवं महानेपुर ग्राम पंचायत को अलग कर क्रय केंद्र दतावली से संलग्न कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस कारण से किसान परेशान हैं। तहसीलदार सदर एन राम की ओर से गेहूं खरीद केंद्रों से संबद्ध गांव की जो सूची जारी हुई है, उसमें दोनों गांव 10 किमी दूर दतावली केंद्र से संबद्ध किए गए हैं।
जखौली के रविंद्र तिवारी, चंद्र किशोर तिवारी, गणेश दत्त, विनय कुमार ने कहा कि इस बदलाव की वजह से बहुत परेशानी हो रही।
चांदनपुर गांव मात्र डेढ़ किलोमीटर है और दतावली यहां से 10 किलोमीटर दूर है। इसके अतिरिक्त किसान चांदनपुर सोसाइटी से जुड़े हुए हैं।
उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि गांव को यथावत कर दिया जाए। इसी प्रकार महानेपुर ग्राम पंचायत के अमर सिंह, देवेंद्र सिंह, अजब सिंह आदि किसानों ने भी क्रय केंद्र बदल जाने की वजह से आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें