सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते भाकियू महामंत्री संजेश यादव व अन्य।
- फोटो : ETAWHA
इटावा। किसानों के आंदोलन के समर्थन में नवीन मंडी परिसर में चल रहा भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का पांच दिवसीय धरना चौथे दिन गुरुवार को समाप्त हो गया। धरनास्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को भाकियू पदाधिकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। शनिवार को यूनियन का चक्का जाम करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
जिला महामंत्री संजेश कुमार के नेतृत्व में चल रहे धरने में गुरुवार दोपहर को लगभग डेढ़ बजे सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा पहुंचे। उनके अनुरोध पर यूनियन ने धरना समाप्त करने की घोषणा की और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
संजेश ने बताया कि शनिवार दोपहर को मंडी के दक्षिणी द्वार पर प्रदर्शन, जाम लगाने सहित स्टेट व नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह बाथम, गब्बर सिंह, अर्जुनेश कुमार, संजीव शाक्य, चंदू बाबाजी, आलोक यादव, सुनील यादव बंटी आदि रहे।