बकेवर। पुलिस ने सर्विस सेंटरों में छापामार कर मंगलवार को दस बाइकें बरामद की थी, जो चोरी की निकली। पुलिस ने गुरुवार को बाइक चोरी के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को टीम ने बाइक सर्विस सेंटरों में छापा मार दस बाइकें बरामद की थीं। सेंटर संचालकों से बाइकों के कागजात मांगे गए थे लेकिन वह नहीं दिखा सके थे। बाइकें चोरी की निकलीं।
इनके इंजन व चेसिस नंबर में फेरबदल किया गया था। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम देवेंद्र निवासी ग्राम केशवपुर थाना बरनाहल जनपद मैनपुरी, रईस निवासी दानिश नगर भरथना रोड बकेवर, अनीश निवासी अंबेडकर नगर कस्बा बकेवर, अनिल कुमार निवासी ग्राम लुधियानी बकेवर व पवन राठौर निवासी ग्राम रामपुर थाना अछल्दा जनपद औरैया बताया।