फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः खंभे का करंट खेत में उतरने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी फूफई में शनिवार सुबह एक किसान की खेेत में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। उसे बचाने आई पत्नी भी करंट से झुलस गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम छोटी फूफई निवासी शिवदास (45) पुत्र सोनेलाल शनिवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे धान की फसल में पानी लगाने के लिए खेत गया था। उसके खेत के किनारे ही बिजली का एक खंभा लगा हुआ है। खंभे में सपोर्ट के लिए लगे हुए तार से होकर करंट उसके खेत में दौड़ गया। खेत में घुसते ही शिवदास करंट लगने से अचेत होकर गिर गया।
यह देख उसकी पत्नी राजकुमारी (42) उसे बचाने दौड़ी, तो वह भी करंट की चपेट में आ गईं। आसपास काम कर रहे ग्रामीण भागकर घटनास्थल की ओर पहुंचे और बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन

ग्रामीण शिवदास व उसकी पत्नी को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने शिवदास को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजकुमारी का पैर झुलसने के कारण उसका उपचार चल रहा है। इकदिल थाना क्षेत्र के एसआई गीतम सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें