भरथना। कोतवाली क्षेत्र स्थित एक बैंक से किसान का रुपये भरा झोला गायब हो गया। झोला नहीं मिलने पर किसान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन झोले का पता नहीं चल सका।
भैसाई गांव निवासी किसान जगत सिंह ने बताया कि वह सोमवार को चाचा श्रीकृष्ण के साथ बाइक से भरथना नगर स्थित एसबीआई गया था। जहां से गेहूं बिक्री का 92 हजार रुपये निकालकर उसने एक झोले में रख लिए।
इसके बाद मोहल्ला बालूगंज स्थित बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक में भाई के खाते के रुपये की जानकारी के लिए पहुंचा। जानकारी करके वह घर जाने लगा। तो देखा कि उसका रुपये से भरा झोला गायब था।
उसने बैंक कर्मियों से पूछताछ की और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है।