फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस शो में रमीशा व अराव अव्वल

Tue, 01 Mar 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीएस प्ले स्कूल का पांचवां वार्षिक उत्सव सोमवार को इटावा क्लब में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी। फेंसी ड्रेस शो में भिन्न परिधानों में अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन



जिसमें निर्णायक मंडल में डा तृप्ती यादव, डा प्रवेश त्रिपाठी एवं डा सरोज यादव ने प्ले ग्रुप में रमीशा प्रथम, अनुरुद्ध द्वितीय, अनन्या को तृतीय घोषित किया। नर्सरी ग्रुप में अराव गोयल प्रथम, पूर्वा द्वितीय एवं मंजरी किंसू को तृतीय घोषित किया गया।


बच्चे मन के सच्चे पर अभिमन्यु रमीशा, आर्या, अहाना, अनुरुद्ध वर्मा ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। जबकि देश भक्ति के गीत ऐ मेरे वतन के लोगों पर आराध्या, अंश, कायनात, यशवर्द्धन, अंतरा ने प्रस्तुति दी। लोक गीत श्रेणी में महाराष्ट्र के प्रसिद्ध लावनी पर आराध्या सिंह, राजस्थान के कालबेलिया पर अर्पणा पाठक, शशी, दक्षता, माही, शुभानी ने नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन



वहीं क्लासिकल लोक नृत्य पर आध्या द्विवेदी, अणिमा द्विवेदी ने नृत्य प्रस्तुत किया। डा यूएस शर्मा एवं शिक्षक अबू ने 67 बच्चों को पुरस्कृत किया। डीपीएस स्कूल की पूर्व छात्रा अन्वेशा ने ओ मेरी चिरैया लोक गीत गाकर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें