बकेवर । जनता कॉलेज बकेवर में बीएड, एलएलबी की परीक्षा शुक्रवार से आरंभ हो गई। आठ महाविद्यालयों के बीएड और एलएलबी के परीक्षार्थियों का केंद्र जनता कॉलेज बकेवर बनाया गया है। परीक्षा के पहले दिन ही कॉलेज फ्लाइंग स्क्वाड ने बीएड के एक छात्र को नकल करते पकड़ा।
कॉलेज के प्राचार्य केंद्र प्रभारी डॉ राजेश किशोर त्रिपाठी ने बताया शुक्रवार को सुबह बीएड की परीक्षा के दौरान कक्ष संख्या चार में कॉलेज की ही परीक्षा समिति से जुड़े शिक्षकों ने चेकिंग के दौरान बीएड के एक छात्र को नकल करते पकड़ा।
बीएड और एलएलबी के डॉ राजेश सिंह महाविद्यालय, चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैंवरा, विशाल विधि महाविद्यालय भरथना, रामवती राज बहादुर डिग्री कॉलेज पृथ्वीपुर, बहादुर सिंह डिग्री कॉलेज लखना, आर एस डिग्री कॉलेज मनियांमऊ के महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र यहां बनाया गया है।
शुक्रवार को सुबह की प्रथम पाली में बीएड के 355 छात्र-छात्राओं द्वारा परीक्षा दी। शाम की पाली में एलएलबी के 454 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में परीक्षा हो रही है। कॉलेज के गेट पर ही परीक्षा समिति से जुड़े शिक्षकों ने सघन चेकिंग करने के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाता है।