फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता, डीएम एसएसपी ने किए चैक

विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र के कक्ष को सील करवातीं डीएम श्रुति सिंह - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। बलिया में दो दिन पहले अंग्रेजी का प्रश्नपत्र आउट होने के बाद प्रश्नपत्रों के रखरखाव को लेकर यहां का जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के निर्देशन में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर को जिलाधिकारी श्रुति सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में पहुंची। उन्होंने प्रश्नपत्रों का रखरखाव देखा। यहां डबल लॉक में प्रश्न-पत्र रखे जाते हैं और यहीं से परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों को भेजा जाता है। जिलाधिकारी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने भी प्रश्नपत्रों का रखरखाव देखा।
कहा कि इन को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाए। किसी भी स्थिति में कोई भी प्रश्न पत्र लीक न होने पाए। डीआईओएस राजू राणा ने रखरखाव के बारे में पूरी जानकारी दी और प्रश्न पत्र रखे गए कमरे में लगी हुई सील भी दिखाई। अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। डीआईओएस ने बताया कि प्रश्न पत्रों को कड़ी सुरक्षा में रखा जा रहा है।
विज्ञापन

इटावा। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शुक्रवार को 39 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शुक्रवार को इंटर शस्य विज्ञान, कृषि की परीक्षा थी। इसके लिए 1210 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1171 ने परीक्षा दी। 39 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कंट्रोल रुम से सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी गई, जबकि उड़नदस्तों ने भी छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें