फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में नैतिक प्रतियोेगिता 14 को

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इस्कॉन की ओर से बच्चों में चरित्र व जीवन मूल्यों के विकास के लिए गीता जयंती(14 दिसंबर) को स्कूली बच्चों की नैतिक मूल्यपरक प्रतियोगिता कराई जाएगी। जिसमें जिले के प्रमुख विद्यालयों के हजारों बच्चे भाग लेंगे। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। स्कूलों में ही यह प्रतियोगिता कराई जाएगी।
विज्ञापन

नुमाइश चौराहा स्थित इस्कॉन के सेवा प्रमुख गोविंद गिरधारी दास ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इंटरनेट, टीवी, स्मार्टफोन और विभिन्न पत्रिकाओं के माध्यम से आने वाले अनैतिक विषयों ने हमारी युवा पीढ़ी और खासकर छोटे बच्चों के जीवन को प्रभावित किया है। हम चाह कर भी उन्हें इन विषयों से बचाकर नहीं रख सकते। इस्कॉन संस्था ने यह पहल शुरू की है कि श्रीमद्भगवद्गीता के दर्शन से बच्चों को जोड़कर उनमें नैतिक मूल्यों का प्रभावी विकास किया जाए।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार इलेक्ट्रानिक साइकिल, द्वितीय पुरस्कार साइकिल, तृतीय पुरस्कार स्मार्टवॉच, चतुर्थ पुरस्कार एलसीडी पैड तथा प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में 64 जीबी की पेनड्राइव दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें