फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल में घड़ियाल, मगरमच्छ, डॉल्फिन, कछुओं की गिनती आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। चंबल सेंक्चुअरी में जलीय जीवों की गिनती बुधवार से शुरू होगी। विभाग ने इसके लिए टीम गठित की है। मौसम अनुकूल रहा तो एक सप्ताह में घड़ियाल, मगरमच्छ, डॉल्फिन और कछुओं की संख्या का आंकलन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सेंक्चुअरी डीएफओ दिवाकर श्रीवास्तव ने बताया कि हर साल दिसंबर माह में मौसम साफ होने पर जलीय जीवों की गिनती की जाती है। बुधवार को मुरैना से लेकर पचनद तक चंबल नदी में जलीय जीवों की गणना का कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके लिए गठित टीम का नेतृत्व वन क्षेत्राधिकारी करेंगे। क्षेत्राधिकारी चकरनगर हरि किशोर शुक्ला ने बताया कि बुधवार को मुरैना बॉर्डर से पेट्रोल बोर्ट के माध्यम से आधुनिक दूरबीन और कैमरों से लैस होकर टीम नदी में जलीय जीवों की गिनती शुरू करेगी। दिसंबर माह में सर्दी होने के साथ तेज धूप निकलने पर जलीय जीव नदी के किनारे आकर धूप सेंकते हैं।
जिनको दूर से दूरबीन से आसानी से गिना जा सकता है। डॉल्फिन मछली पानी की सतह पर आकर बार-बार अठखेलियां करती हैं। दिसंबर से फरवरी माह तक जलीय जीव पानी से निकलकर बालू पर आते हैं। मौसम की अनुकूल रहा तो एक सप्ताह में गणना का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें