फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रत्येक परदेशी का लिया जाएगा सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिक स्पेशल से आए ट्रेन यात्री के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले का स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। अब दूसरे राज्यों और शहरों से आने वाले हर शख्स का सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दायरे में श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आए जिले के सभी लोगों और उनके परिवार लोग भी शामिल हैं। गुजरात के अहमदाबाद से सोमवार को इटावा स्टेशन पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन में 1187 लोग आए थे।
इसमें 236 लोग इटावा जिले के थे। इसमें संतोषपुर गांव का एक यात्री कोरोना पॉजिटिव निकल आया है। 24 डिब्बे की ट्रेन में कौन यात्री कहां बैठा था, कौन-कौन पॉजिटिव निकले। श्रमिक के संपर्क में कौन-कौन आया, इसका रिकार्ड रेलवे और जिला प्रशासन के पास नहीं है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि अब बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सैंपल लिया जाएगा।
सैंपल लेने के लिए मोबाइल वैन की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। अभी दो मोबाइल वैन हैं। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को अहमदाबाद से आए सभी लोगों की सूची तैयार कर ली गई है।
इन लोगों के साथ उनके परिवार के सैंपल भी लिए जाएंगे। जसवंतनगर के कोरोना अस्पताल में बुधवार की रात औरैया जिले की कोरोना पॉजिटिव महिला को भर्ती कराया गया है।
बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. एनएस तोमर बताया कि मरीज के लिए वार्ड में एक माइक रखा गया है। इसके जरिये वह बात डॉक्टरों और स्टाफ को बताएगी। मरीज पर निगरानी के लिए सीसीटीवी भी लगाया गया है।
30 बेड के अस्पताल में 17 ऑक्सीजन सिलिंडर, पांच पल्स सिलिंडर, पांच नेबुलाइजर हैं। जिले में शुक्रवार को एक और ट्रेन राजस्थान से लोगों को लेकर पहुंचेगी। राजस्थान के जालौन से चलकर ये ट्रेन सुबह छह बजे इटावा स्टेशन पहुंचेगी। ट्र
न में 209 लोग आ रहे हैं, इसमें इटावा जिले के नौ लोग बताए जा रहे हैं। स्टेशन पर सभी लोगों की जांच की जाएगी। इसके लिए सभी व्यवस्था कर ली गई है। जिला प्रशासन की ओर से सभी यात्रियों को भोजन और पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें