फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेनपुलिंग कर इकदिल के पास उतर गए 58 परदेशी

विज्ञापन
फोटो संख्या 18 रेलवे स्टेशन के पास एक जगह एकत्रित ट्रेन की चेन पुलिंग कर उतरे यात्री - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
गुजरात के राजकोट से आ रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन की चेन पुलिंग कर इकदिल स्टेशन के पहले 58 प्रवासी उतर गए।
विज्ञापन

सूचना पर 44 को इकदिल और 14 को भरथना थाना पुुलिस ने पकड़कर स्वास्थ्य टीमों में जांच कराई। सभी को विशाल सिंह कॉलेज में बने क्वारंटीन केंद्र भी ठहराया गया है।
श्रमिक स्पेशल ट्रेन श्रमशक्ति एक्सप्रेस बृहस्पतिवार दोपहर करीब 11 बजे कानपुर की ओर जा रही थी। इकदिल स्टेशन से पहले चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया गया। ट्रेन रुकते ही 58 लोग उतर गए।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सिटी वैभव पांडेय, इकदिल थाना प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार मौके पर पहुंचे और ट्रेन से उतरे 44 लोगों को रोक लिया।
सीओ ने इकदिल पीएचसी से डॉक्टर शिवेंद्र यादव और डॉ. शकील को बुलाकर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। भरथना की ओर जा रहे 14 लोगों को भरथना कोतवाल बलराज शाही ने हथनॉली गांव बैरियर पर रोक लिया। यहां इन सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई।
विज्ञापन

एसडीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि ट्रेन से 58 लोग उतरे थे, इसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी को विशाल सिंह कॉलेज में बने क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है।
भरथना नगर के आठ लोगों को भोजन कराकर उनके घर भेजकर क्वारंटीन कर दिया गया है। अन्य यात्रियों को भी उनके घरों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें