फोटो संख्या 05 कटरा शमसेर खां में नहीं है पुलिस की ड्यूटी
- फोटो : ETAWHA
जिले में संक्रमण तेजी से फैसले के साथ पुलिस और प्रशासनिक अमला सुस्त होता जा रहा है।
संक्रमण बाहुल्य हॉटस्पॉट जोन में हो रही लापरवाही ही अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एसएसपी आकाश तोमर ने सभी सीओ और थानेदारों के पेंच कसें, जिसका उनपर कोई असर नहीं हुआ।
एसएसपी के निर्देश के बावजूद हॉटस्पॉट एरिया में न तो पुलिस की सक्रियता बढ़ी न ही बैरिकेडिंग सही की गई।
इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर एसएसपी ने शुक्रवार को संबंधित क्षेत्र के सीओ और थानेदारों को फटकार लगाई।
उन्होंने खबर को पुलिस मीडिया सेल के व्हाट्स एप ग्रुप पर अपलोड करके पुलिसवालों से इस पर स्पष्टीकरण भी मांगा है। लेकिन, फिर भी संबंधित थाना क्षेत्रों के पुलिस अधकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
लिहाजा कटरा शमशेर खां, शाह कमर, उर्दू मोहल्ला और हर्ष नगर के हालात जस के तस रहे। बैरिकेडिंग के आसपास की बजाय दूर तक पुलिस कर्मी नजर नहीं आए।
पॉजिटिव केसों के क्षेत्रों के लोगों के आने जाने पर आसपास के लोग भी पुलिस की ड्यूटी न होने की बात कह रहे हैं। पुलिस कर्मियों के न होने से लोगों को किसी का भय नहीं है।