फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, मासूम की मौत, मां समेत तीन घायल

Sun, 15 Nov 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो10:: हादसे के बाद पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर एचएन नगर के सामने रविवार दोपहर भांजे को संभालने की कोशिश में बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे युवक समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे में नौ माह की बच्ची बाल-बाल बच गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

बसरेहर थाना क्षेत्र के अमृतपुर निवासी आसिफ (26) ने बताया कि वह अपनी बहन सायरा पत्नी सलमान निवासी सिरसागंज, फिरोजाबाद और मुस्कान (21) पत्नी तैयब निवासी मुरलीधर थाना सिरसागंज को लेकर बाइक से घर आ रहे थे। मुस्कान का तीन बेटा तैमूर (03) भी बाइक पर आगे बैठा था। इसके अलावा सायरा की नौ माह की बेटी महक भी साथ थी। आसिफ के बड़े भाई शहवाज के लिए शादी का रिश्ता देखने के साथ ही भाई के बड़े साले की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए सभी लोग आए थे।
आसिफ ने बताया आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर एचएन नगर के सामने बाइक पर बैठा भांजा तैमूर सो गया। उसे संभालने की कोशिश में बाइक से नियंत्रण खो बैठे। इससे बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बाइक चला रहे आसिफ उछलकर सड़क किनारे नाले में जा गिरे। नाले में गिरने के दौरान उनकी जेब में रखा मोबाइल फोन भी फट गया। हादसे में सायरा की नौ माह की बेटी महक बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने तैमूर को मृत घोषित कर दिया, जबकि आसिफ, सायरा और मुस्कान का उपचार किया। बाद में परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए मासूम के शव को अपने साथ ले गए। वहीं, तीनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है।

फोटो10:: हादसे के बाद पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक। स्रोत सोशल मीडिया

फोटो10:: हादसे के बाद पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक। स्रोत सोशल मीडिया

फोटो10:: हादसे के बाद पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक। स्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें