इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे ने आगामी त्योहार को देखते हुए नारायणपुर बाजार-शकूरबस्ती विशेष ट्रेन का करछना स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव किया है। यह ठहराव 30 अक्तूबर से 16 दिसंबर तक किया गया है।
यह ट्रेन नारायणपुर बाजार से शकूरबस्ती तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार शनिवार को जाती है। वहीं, वापसी में शकूरबस्ती से नारायणपुर बाजार से ये ट्रेन सोमवार, मंगलवार व शुक्रवार को संचालित होती है। इस ट्रेन का पहले करछना रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं हो रहा था।
यात्रियों की मांग को देखते हुए इस ट्रेन को 30 अक्तूबर से करछना स्टेशन पर रोका जाएगा। ये ट्रेन इटावा जंक्शन देर रात दो बजकर 33 मिनट पर आती है। (संवाद)