फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: भक्तिमय माहौल में मनाया गया पागल बाबा का 29वां वार्षिक जन्मोत्सव

Sun, 18 Oct 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 40: गंगासागर धाम में आयोजित पागलबाबा जन्मोत्सव मनाते श्रद्धालु। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
भरथना। ओमश्री पागल बाबा गंगा सागर धाम सिद्ध पीठ तपस्थली में शुक्रवार को श्री श्री 1008 लीलानंद ठाकुर पागल बाबा का 29 वां वार्षिक जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आश्रम परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन और जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा। देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने बाबा के श्रीचरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन

जन्मोत्सव पर शुक्रवार सुबह से ही आश्रम में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बाबा का अभिषेक किया गया। इस दौरान पागल बाबा हृदय मंदिर में भजन-कीर्तन के माध्यम से प्रभु की महिमा का गुणगान किया गया। भक्तिमय संगीत और जयकारों से पूरा आश्रम परिसर गुंजायमान रहा।
इसके बाद दोपहर 2:30 बजे बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। शृंगार बाद दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। दोपहर तीन बजे केक समारोह आयोजित हुआ। इसके बाद बाबा को भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पालकी में विराजमान बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

भक्तों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान आश्रम में आस्था और भक्ति का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर आश्रम के मुख्य न्यासी एवं पीठाधीश्वर श्याम सुंदर दास भैया, गोविंद चौरसिया, आंसू चौरसिया आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें