फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड गायक गोपाल तिवारी 18 को लगाएंगे के सुरों का तड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा महोत्सव पंडाल में 18 दिसंबर की शाम 6:30 बजे से प्राइड ऑफ यूपी नाइट में बॉलीवुड के गीत-संगीत की रंगारंग शाम सभी को अपना दीवाना बनाएगी। इसमें मुंबई से आ रहे बॉलीवुड गायक गोपाल तिवारी का लाइव कंसर्ट महोत्सव की इस रंगीन शाम को और भी खुशनुमा बनाएगा। यह जानकारी इटावा महोत्सव के सचिव एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया हाल के दिनों में गोपाल के कई गाने युवाओं की जुबान पर चढ़े हुए हैं। इनमें ये जान, दिल से, नैना मोरे गीत जो जी म्यूजिक कंपनी से आया था। इसके अलावा और भी गाने काफी जाने पहचाने हैं। गोपाल बॉलीवुड गायक के साथ- साथ संगीत निर्देशक भी हैं। इसके पहले वह एक टीवी रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुके हैं। इस लाइव कंसर्ट में बॉलीवुड के कुछ और भी गायक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें