उत्तर प्रदेश के इटावा में चौबिया थाना क्षेत्र के गांव बीना में गुरुवार को युवक की ईट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। गांव में बने टावर के अंदर युवक की लाश मिली। हत्या की खबर से इलाके में दहशत फैल गई।
युवक की पहचान जय वीर सिंह पुत्र दीपू पाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम में घटना के साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्या की वजह को तलाशने में जुटी है।
परिजनों ने बताया युवक रात को घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने ढूंढना शुरू किया लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।