फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन पर धूप का असर भी हो रहा बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गलन भरी ठंड से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। रविवार को हालत यह रहे कि सुबह से लेकर पूरे दिन खिली धूप निकली पर, गलन बरकरार रही। न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा। सुबह से करीब पांच किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से हवाओं ने सर्दी और बढ़ाने का काम किया।
विज्ञापन

धूप निकलने से इतनी राहत जरूर लोगों को मिल रही है कि उन्हें दिन में आग नहीं जलानी पड़ रही है। हालांकि शाम पांच बजे के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ ही लोगों को घरों में दुकान के सामने आग जलानी पड़ रही है। गलन भरी ठंड की वजह से सबसे ज्यादा मुश्किलें स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है जिन्हें सुबह नौ बजे स्कूल जाने के लिए घरों से निकलना पड़ता है। भले ही गलन भरी ठंड पड़ रही हो लेकिन धूप निकलने की वजह से स्कूल खुल रहे हैं।
सोमवार और मंगलवार के मौसम का जो हाल है उसके अनुसार न्यूनतम तापमान में 05 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना के साथ-साथ सोमवार को खिली धूप रहने की संभावना जताई जा रही है। 14 व 15 जनवरी को हल्की बदली छाए रहने तथा 16 व 17 जनवरी को बारिश होने की आशंका भी जताई जा रही है। इससे लगता है कि आने वाले कई दिनों तक लोगों को ठंड से निजात मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें