फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर में घुसकर नगदी-जेवर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रेलमंडी मोहल्ला में रह रहे एक किसान के घर में घुसकर चोर गत शनिवार रात को करीब चार लाख रुपये के जेवरात व नगदी ले गए। घरवाले सोते रहे। रविवार सुबह छत पर टूटा हुआ सूटकेस मिली तो किसान ने चोरी होने की तहरीर थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

रेलमंडी मोहल्ला निवासी किसान रामकृष्ण यादव गत शनिवार रात परिवार के साथ अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान रात के वक्त चोर उनके घर में पीछे की दीवार फांदकर घुस आए और एक कमरे में रखे सूटकेस को छत पर ले जाकर खंगाला। उसमें कुछ चाबियां रखी मिलीं। जिनसे कमरे में रखे संदूक के ताले खोले और सोने चांदी के जेवर, 30 हजार रुपये व सामान ले गए।
वारदात के दौरान घरवाले गहरी नींद में सोए हुए थे। लिहाजा उन्हें चोरों की कोई आहट सुनाई नहीं दी। रविवार सुबह जागने पर कमरे का सामान इधर उधर बिखरा पड़ा देखा, तो सब सन्न रह गए। घर की छत पर टूटा हुआ सूटकेस पड़ा मिला। किसान रामकृष्ण ने वार्ड सभासद सत्यवीर सिंह यादव को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें