फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: शादी में शामिल होने आया युवक कार का एसी चलाकर सो गया, सुबह तक दम घुटने से मौत

Sun, 13 Jun 2021 06:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के रम्पुरा पचार गांव में एक रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने आया युवक कार का एसी चलाकर सो गया। उसकी कार में ही दम घुटने से मौत हो गई। कानपुर देहात के करबक गांव निवासी राकेश कुमार कमल का बेटा विनोद रनियां स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था।
विज्ञापन


वह रूरा कानपुर देहात निवासी साले रमेश चंद्र के साथ उसकी ससुराल ऊसराहार क्षेत्र के रम्पुरा पचार गांव एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। शुक्रवार रात वह किराये की जिस कार से आया था, उसका एसी चला कर सो गया। करीब तीन घंटे बाद बरात निकाली, तो कार चालक व रमेश ने विनोद को जगाने का प्रयास किया, लेकिन विनोद के शरीर में हरकत न देख वह घबरा गए।

उसे आनन-फानन में सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद विनोद को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर विनोद के घरवाले मौके पर पहुंचे लेकिन किसी पर किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया है। थाना प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि बरात निकलने से पहले विनोद व उसके साले ने क्षेत्र के एक ठेके से देसी शराब लेकर पी। इसके बाद कुछ खाया। इसके बाद विनोद कार्यक्रम में शामिल होने व कार चालक गांव में घूमने के लिए निकल गया। जबकि, नशा अधिक होने की वजह से विनोद कार में एसी चलाकर सो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें