फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्टूबर में हो सकता इटावा सफारी पार्क का उद्घाटन

Mon, 19 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
हिरन सफारी का निरीक्षण करते सीजेडए टीम के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा सफारी पार्क के उद्घाटन की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। अक्टूबर के पहले सप्ताह में सीएम अखिलेश यादव के इसका उद्घाटन करने की उम्मीद है। हालांकि इसके लिए अभी कोई लिखित आदेश सफारी प्रशासन को नहीं मिला है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री और वन्यजीव विशेषज्ञ इस कार्य के लिए वन्य प्राणी सप्ताह को शुभ मान रहे हैं।
विज्ञापन

इटावा सफारी पार्क सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव क ी प्रमुख योजनाओं में से एक है। प्रदेश सरकार का कार्यकाल पूरा होने का समय निकट है और इससे पूर्व विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाएगी। यही कारण है कि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि इन सभी पचड़ों से पूर्व सफारी पार्क  के दरवाजे जनता के लिए खुल जाएं। ऐसे में सफारी प्रशासन को दो अक्टूबर तक हिरन सफारी को तैयार करने के मौखिक रूप से निर्देश दिए गए हैं। ताकि एक से सात अक्टूबर के बीच वन्य प्राणी सप्ताह में हिरन सफारी को जनता के लिए खोलकर इटावा सफारी पार्क का उद्घाटन किया जा सके। हिरन सफारी में इसी माह हिरन की नस्ल सांभर और चिंकारा को लाया जाएगा।

दो सदस्यीय टीम ने किया निरीक्षण
इटावा। इटावा सफारी पार्क पहुंची सीजेडए की दो सदस्यीय टीम के डा एबी श्रीवास्तव और सीजेडए मॉनीटरिंग सेल के डा कौशल किशोर गुप्ता ने सोमवार को इटावा सफारी पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बनाई गई हिरन सफारी को बारीकी से देखा। अन्य तीन सफारियों के निर्माण कार्य को भी देखा। इसके बाद टीम लायन सफारी गई। यहां बीमार चल रही शेरनी ग्रीष्मा का भी हाल लिया। इस दौरान मुख्य वन्य जीव संरक्षक एसके शर्मा, रूपक डे व इटावा सफारी पार्क के डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। टीम रिपोर्ट सीजेडए को सौंपेंगी।
विज्ञापन


सीजेडए की अनुमति का है इंतजार
इटावा। इटावा सफारी पार्क के डिप्टी डायरेक्टर अनिल पटेल ने बताया कि सीजेडए की टीम ने सोमवार को सफारी पार्क का निरीक्षण किया है। ये टीम अब सीजेडए को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। इसके बाद सीजेडए इस पर फैसला लेगी। अगर रिपोर्ट ओके रहती है तो सीजेडए इटावा सफारी पार्क को जनता के लिए खोलने की अनुमति दे देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें