फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: पेट में पट्टी छूटने पर चार डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट, महिला की हो गई थी मौत

Fri, 25 Jun 2021 12:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा में ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में पट्टी छोड़ने व उसकी मौत के मामले में मृतका के पति की तहरीर पर नर्सिंग होम संचालक पिता-पुत्री समेत चार डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। अमर उजाला ने इस संबंध में 24 जनवरी को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है। 
विज्ञापन


जसवंतनगर के भगवानपुरा गांव निवासी नरेश ने बताया कि सात अप्रैल 2020 को पत्नी रिंकी को प्रसव पीड़ा होने पर सिविल लाइन स्थित डॉ. ममता गुप्ता नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। जहां ऑपरेशन के दौरान पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था।

आरोप है कि मई में पत्नी के पेट में दर्द होने पर नर्सिंग होम की डॉ. अदिति गुप्ता को दिखाया। इसके बाद भी दर्द कम नहीं होने पर 29 सितंबर को जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराया। सीटी स्कैन रिपोर्ट में पेट में पट्टी छूटने की बात पता चली थी। जब उसने नर्सिंग होम के डॉ वीके गुप्ता व अदिति से शिकायत की तो उन्होंने पीटकर भगा दिया।
विज्ञापन


मामले में डीएम के निर्देश पर गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। जिसके बाद महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक डॉ. वीके गुप्ता, उनकी बेटी अदिति, डॉ. मनोज यादव व अलीगढ़ के डॉ. मलखान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें