इटावा। कानपुर की ओर से आ रही तूफान एक्सप्रेस के इंजन से एक छुट्टा गोवंश टकरा गया। चालक ने ट्रेन को रोक दिया। रेलवे कर्मचारियों ने गोवंश के शव को पटरी से हटाया। 15 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया। पीछे मालगाड़ी को भी रोकना पड़ा।
भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी क्षेत्र में रविवार की दोपहर करीब 2:30 बजे के करीब कानपुर की ओर से आ रही तूफान एक्सप्रेस के इंजन से एक छुट्टा गोवंश टकरा गया। चालक ने कुछ दूरी पर जाकर ट्रेन को रोक दिया। इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक व टूंडला कंट्रोलर को दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पीडब्लूआई कर्मियों ने रेल लाइन पर पड़े गोवंश के मांस के टुकड़ों को हटाया। चालक ने इंजन की जांच कर 15 मिनट बाद करीब 2 :45 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान पीछे आ रही मालगाड़ी को भी रोकना पड़ा। मालगाड़ी को 2:55 बजे इटावा की ओर रवाना किया गया।