इटावा। शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर 21 जनवरी को बीएसए कार्यालय पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक सत्यम गेस्ट हाउस में आयोजित की गई।
बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि संगठन की मुख्य मांग शिक्षकों का उत्पीड़न रोकना है। उत्पीड़न के विरोध में 21 जनवरी को प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिले के स्कूलों में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया जाएगा। 21 जनवरी को जनपद के सभी शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर धरना में प्रतिभाग करेंगे। शिक्षकों पुरानी पेंशन, निशुल्क चिकित्सा, बीमा राशि को 10 लाख रुपये करना, विद्यालयों की संविलियन प्रक्रिया को निरस्त किया जाए समेत अन्य लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग करेंगे। मंत्री उपेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से शिक्षकों के उत्पीड़न में लगी हुई है। सरकार की गलत नीतियों के चलते विद्यालयों की व्यवस्थाएं बिगड़ी हैं, जिसे संघ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा। बैठक का संचालन अध्यक्ष ताखा बृजेश यादव ने किया।
अध्यक्ष भरथना गोविंद सिंह चौहान, अध्यक्ष जसवंतनगर विनोद यादव, अध्यक्ष सैफई प्रद्युम्न यादव, अध्यक्ष महेवा पवन यादव, अध्यक्ष बसरेहर रामविलास यादव ने भी संबोधित किया। बैठक में शमामा अंजुम को जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत भी किया। बैठक में राजदा खातून, मंजू भदौरिया, ममता वर्मा, केपी शाक्य, मो. आफताब , देवेंद्र सोलंकी, शशिभूषण सिंह, राजवीर सिंह, हरिमोहन राजपूत उपस्थित रहे।