फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक रोहित की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
उदी। भाई के शादी का कार्ड बहन को देने के लिए जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उदी चकरनगर रोड पर स्थित गाती मोड़ के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

चकरनगर थाना क्षेत्र के रम्पुरा घार निवासी 22 वर्षीय रोहित पुत्र संतोष के चाचा के बेटे तेज प्रताप का 16 अप्रैल को तिलक और 20 अप्रैल को शादी है। शुक्रवार सुबह 10 बजे रोहित शादी का कार्ड देने के लिए बहन के घर पछायगांव थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर जा रहा था।
इस दौरान चकरनगर-उदी रोड पर गाती गांव के मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि रोहित के सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर ट्राली का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
वह उसे मृत घोषित कर दिया गया। शादी के घर में बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें