फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड सेपरेटर मशीन का प्रस्ताव भेजेंगे: विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ब्लड बैंक में ब्लाड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन का प्रस्ताव जल्द शासन को भेजा जाएगा। इसके साथ ही एलिजा टेस्ट कराने की व्यवस्था भी की जाएगी। यह बात मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में विधायक सरिता भदौरिया ने वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि वायरल, डेगू, मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उन्होंने जिला अस्पताल में दवाएं और टेस्ट की क्या व्यवस्था हैं, कैसी तैयारियां हैं, इसे लेकर सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीएमओ और ईओ पालिका के साथ बैठक की है।
जिसमें ईओ को टीम बनाकर शहर में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त कराने के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि कोविड जैसे हालात उत्पन्न हो रहे हैं, इसलिए समय रहते सारी तैयारियां करनी होंगी।
कहा कि जिला अस्पताल में प्लेटलेट्स अलग करने के लिए सेपरेटर मशीन नहीं है। इसका प्रस्ताव डीएम के माध्यम से जल्द शासन को भिजवाएंगी। जिला अस्पताल में डेंगू टेस्ट की व्यवस्था हो इसके लिए एलिजा टेस्ट मशीन की व्यवस्था भी कराएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था हो कि कॉल सेंटर पर फोन करने पर मरीज को एंबुलेंस घर से अस्पताल पहुंचाए। सीएमओ ने बताया यह व्यवस्था चल रही है। वार्ता के दौरान सीएमओ डा.भगवान दास समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
संचारी रोगों के लिए बना कंट्रोल रूम
इटावा। सीएमओ डॉ.भगवानदास ने बताया कि जनपद में संचारी रोग तथा डेंगू मलेरिया एवं चिकनगुनिया का प्रकोप चल रहा है। बीमारियों की प्रभावी रोकथाम के लिए जनपद स्तर पर आईसीसीसी कोविड कंट्रोल रूम संचालित है। जिसके फोन नं 9045036394, 9045253394, 05688-259697 एवं 05688-258500 है। उन्होंने कहा कि कहीं भी बुखार से पीड़ित कोई भी व्यक्ति पाया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल इन नंबरों पर दी जा सकती है। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें