फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षकों की समस्याओं का समाधान खुद कराएंगे

विज्ञापन
फोटो संख्या 06- डायट प्राचार्य एसपी यादव को प्रतीक चिंह भेंट करती महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने डायट प्राचार्य एसपी यादव एवं डायट प्रवक्ता अलका रस्तोगी से भेंट की। डायट प्राचार्य ने महिला शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। कहा कि यह संगठन बहुत पहले बन जाना चाहिए था। यह एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसका पूर्ण रूप से नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं।
विज्ञापन

महिला शिक्षक संघ अध्यक्ष कामना सिंह ने बताया कि अब ऐसा नहीं है कि मंच पर कुछ पुरुष बैठे हों और महिलाएं नीचे बैठकर जिंदाबाद के नारे लगा रही हों। अब मंच पर महिलाएं होंगी और जिंदाबाद के नारे भी महिलाएं ही लगाएंगी।
रेनू सिंह ने कहा महिला शिक्षक संघ इतना शक्तिशाली है कि महिलाओं से संबंधित जितनी भी परेशानियां आएंगी, उनका समाधान खुद कराया जाएगा। ममता वर्मा ने कहा कि यह महिलाओं का खुला मंच है।
विज्ञापन

महामंत्री अर्चना चौधरी ने कहा कि महिला शिक्षकों के हकों की बात करने के लिए अब किसी और की सहायता की जरूरत नहीं पड़ेगी। मीनाक्षी पांडे ने कहा उचित मांगों के लिए आगे बढ़ेंगे और महिला शिक्षक संघ के उद्देश्यों को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें