फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला चंदी में गंदगी से ग्रामीणों को नहीं मिल रही निजात

विज्ञापन
फोटो संख्या 04- नगला चंदी में गलियों में फैली गंदगी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
महेवा। ग्राम पंचायत उझियानी के गांव नगला चंदी के बाशिंदे गंदगी व जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। सफाई कर्मियों के न आने से लोगों को अपने दरवाजे पर खुद सफाई करनी पड़ रही है। गंदगी से बीमारी फैलने का अंदेशा बना रहता है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों से कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

गांव नगला चंदी के लोगों ने बताया कि सफाई कर्मी के न आने से सफाई व्यवस्था ध्वस्त पड़ी है। नालियां गंदगी से पटी पड़ी हैं, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।
जलनिकासी का इंतजाम न होने से जलभराव की समस्या हर वक्त बनी रहती है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजाराम दोहरे के मुताबिक इस समय डेंगू व चिकनगुनिया बीमारी ने पांव पसारना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों व नालियों में गंदा पानी भरा रहने से मच्छरों के पनपने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। छोटे बच्चे कभी भी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
उधर, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) श्याम वरन राजपूत ने बताया कि रोस्टर के आधार पर सभी गांवों और मजरों की सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें