फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी जन्मी तो महिला ने नहर में लगा दी छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बेटी को जन्म देने के बाद परेशान महिला ने मंगलवार की दोपहर को बलरई थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक के सामने भोगनीपुर नहर में छलांग लगा दी। बहू को बचाने में सास भी नहर में कूद गई और उसे एक पेड़ के सहारे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने महिला व उसकी सास को नहर से बाहर निकाला।
विज्ञापन

नगला विशुन निवासी विष्णु कुमार की मां पुष्पा देवी ने बताया कि बहू भावना ने 10 दिन पहले अपनी पहली संतान के रूप में बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद से वह तनाव में है।
तबीयत ठीक नहीं होने के चलते सास मंगलवार दोपहर बहू को दवा दिलाने के लिए डॉक्टर के पास ले गई थी। घर आते समय दोपहर में बहू ने सेंट्रल बैंक के सामने भोगनीपुर नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

यह देख उन्होंने भी बहू को बचाने के लिए छलांग लगा दी। शीशम के पेड़ के सहारे सास ने बहू को पकड़ लिया। इसी बीच मदद को दौड़े ग्रामीणों ने नहर से भावना को बाहर निकाला।
थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि महिला को ग्रामीणों की मदद से नहर से निकाला गया है। उसकी सास ने बताया कि वह बेटी को जन्म देने के बाद से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें