फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के तीन आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के एक मेडिकल स्टोर व मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की घटना का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। इन घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन चोरों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

चोरों के पास से शहर के तकिया क्षेत्र की एक मोबाइल दुकान से चुराए गए 40 मोबाइल व अन्य सामान व स्टेशन रोड पर स्थित मेडिकल स्टोर से चोरी की गई नगदी को बरामद करने का दावा किया गया है।
सीओ सिटी दरवेश कुमार ने कोतवाली में प्रेसवार्ता में बताया कि 26 सितंबर की रात शहर के कटरा बल सिंह निवासी प्रशांत जैन की तकिया स्थित मोबाइल दुकान व 24 सितंबर को कटरा बल सिंह निवासी संजीव कुमार तिवारी की स्टेशन रोड स्थित मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी की घटनाएं हुई थी।
विज्ञापन

प्रशांत की दुकान से चोर 40 मोबाइल व अन्य सामान पार चोर पार कर ले गए थे। जबकि, मेडिकल स्टोर से नगदी व लैपटॉप पार हुआ था। दोनोें दुकानदारों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
गुरुवार की सुबह कोतवाली प्रभारी त्रिभुवन सिंह ने सूचना पर प्रशांत की दुकान से चुराए गए 40 मोबाइल, चार्जर, चाकू व 2490 रुपये के साथ टीटी तिराहे के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
ये मोबाइल बेचने के लिए जा रहे थे। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम लालपुरा निवासी वेंदात शंखवार उर्फ विशू, विक्की उर्फ राज व पंसारी टोला निवासी अमन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें