बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हाईवे के चैनल नंबर 115 पर शुक्रवार की शाम करीबन 4 बजे फिरोजाबाद से सौरिख जा रहा तेज रफ्तार लोडर पलट गया।
विज्ञापन
चालक को झपकी आने के कारण लोडर डिवाइडर से टकरा गया था। हादसे में लोडर चालक शावेक निवासी जाटवपुरी चौराहा जिला फिरोजाबाद आंशिक रूप से घायल हो गया।
मामले की जानकारी पर चौबिया थाना प्रभारी और एक्सप्रेस वे सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से सैफई ट्रामा सेंटर भेजा। इसके बाद एक्सप्रेस वे पर बिखरे हुए पपीते को इकट्ठा कराया और क्षतिग्रस्त लोडर को हटाकर रास्ता चालू कराया।