फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी वाहन चाल ने फांसी लगा जान दी

विज्ञापन
मृतक शैलेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद (कुसुना) गांव में गुरुवार दोपहर निजी वाहन चालक शैलेंद्र (20) ने फांसी लगा ली। युवक के परिजन निजी कारणों के चलते आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात कह रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सादाबाद गांव निवासी किसान अरविंद कुमार का बेटा शैलेंद्र प्राइवेट वाहन चलाता था। दोपहर में परिजनों के साथ खाना खाने के बाद शैलेंद्र छत पर कमरे में चला गया। यहां रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।
घटना के वक्त परिजन खेत में काम करने गए थे। घर लौटने पर शैलेंद्र को फंदे पर लटकता देखकर चीखपुकार मच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शैलेंद्र के आत्महत्या करने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें