फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को सीओ कार्यालय का सिपाही बता टप्पेबाज ले गया लाखों के गहने

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ बाइक से जाता हुआ टप्पेबाज - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बकेवर। खुद को सीओ कार्यालय में तैनात सिपाही बताकर टप्पेबाज ने सराफा व्यापारी से सवा लाख रुपये के गहनों की टप्पेबाजी कर दी। पल्सर बाइक से आए टप्पेबाज का चेहरा दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन

औरैया के मोहाल गढइया निवासी सराफा व्यापारी दीपू वर्मा की कस्बा लखना के सराफा बाजार में दुकान है। कारोबार के चलते वह परिवार के साथ कस्बे में ही रहते हैं।
दीपू ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दुकान खोलते ही पल्सर बाइक से एक व्यक्ति आया। उसने खुद को सीओ कार्यालय में तैनात सिपाही बताते हुए कहा कि उसे कुछ जेवरात खरीदने हैं और कुछ पुराने गहने बेचने भी हैं।
विज्ञापन

दुकान में बैठकर उसने जेवर पसंद किए और बोला कि अभी इन्हें घर की महिलाओं को दिखाकर आ रहा है। दीपू के मुताबिक वह टप्पेबाज की बातों में फंस गए और टप्पेबाज 30 ग्राम से ज्यादा वजन के पांच पैंडल, एक अंगूठी, दो जोड़ी कानों के सोने के बने हुए जेवरात लेकर चला गया।
वह काफी देर तक नहीं लौटा, तो उन्हें खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ। तब उन्होंने चौकी जाकर पुलिस को पूरा वाकया बताया। चौकी प्रभारी नीरज शर्मा ने सीओ कार्यालय में तैनात सिपाहियों के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि टप्पेबाज के हुलिये का कोई सिपाही वहां तैनात नहीं है।
पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग की, लेकिन टप्पेबाज हाथ नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने सर्राफा मार्केट में लगे दुकानदारों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए, तो बाइक से जाते समय का टप्पेबाज का चेहरा मिल गया।
थाना प्रभारी राजेश सिंह के मुताबिक सराफा व्यापारी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए टप्पेबाज के हुलिये के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। सराफा व्यापारी नेता अनंत अग्रवाल, लखना के व्यापारी नेता अमृतलाल कुशवाहा ने पुलिस ने घटना का जल्द खुलासा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें