फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब में घुसकर टेक्नीशियन को जेआर डॉक्टरों ने पीटा, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। पीजीआई में स्थित लैब टेक्नीशियन ने 30 जुलाई की रात, दो जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए लैब में घुस आने व विरोध करने पर मारपीट कर लैब में तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के चौरसिया बाग स्थित दीप टॉकीज के पास रहने वाले नवीन कुमार चौरसिया सैफई पीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लैब टेक्नीशियन है। टेक्नीशियन ने बताया कि वर्तमान में उनकी ड्यूटी कोविड-19 ट्रूनेट लैब में है।
30 जुलाई की रात वह ओपीडी बिल्डिंग के कमरा नंबर-16 में ड्यूटी कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान रात करीब साढ़े 12 बजे मेडिसन के जूनियर डॉ. हृदयानंद यादव, डॉ. सुंदरम व एक अन्य कोविड-19 का प्रोटोकाल को तोड़ते हुए जबरन लैब में घुस आए।
विज्ञापन

ये लोग एक मरीज की रिपोर्ट के संबंध में जानकारी करने लगे। विरोध करने पर गालीगलौज कर कार्य में बाधा उत्पन्न की। इसके बाद डॉक्टरों ने अपने साथियों को बुला लिया और लैब में तोड़फोड़ व मारपीट की। स्टाफ कर्मियों के एकत्र होने पर डॉक्टर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
टेक्नीशियन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखित सूचना दी। इसके बाद दोनों डॉक्टर व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी मोहम्मद हमीद सिद्दीकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर डॉ. हृदयानंद यादव, डॉ. सुंदरम व एक अन्य के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, धमकी देेने व तोड़फोड़ कर लैब के सामान को क्षतिग्रस्त करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें