फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट परीक्षा में ओबीसी को आरक्षण न मिलने पर जताया विरोध

विज्ञापन
फोटो संख्या 19- वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा ने नीट में ओबीसी को आरक्षण न देने के विरोध में सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार राजपूत ने कहा कि आजादी के बाद संविधान लागू होने के समय से ही ओबीसी के साथ धोखाधड़ी की जा रही है।
भारत में संख्या के अनुपात में डॉक्टरों की बहुत ज्यादा कमी है। संपूर्ण आबादी के लगभग 70 करोड़ लोग ओबीसी के हैं। हेल्थ सिस्टम में आने से रोकने के लिए षड्यंत्र करके केंद्र सरकार उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है।
1931 की जनगणना के अनुसार ओबीसी 52 फीसदी है। जिन्हें क्रीमी लेयर लगाकर 27 फीसदी प्रतिनिधित्व के लिए आरक्षण के रूप में सेफगार्ड दिया गया। आरक्षण पूरा 52 प्रतिशत दिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन

12 सितंबर 2021 को मेडिकल प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा में राज्य मेडिकल की सीटों में आरक्षण को जीरो कर दिया गया है। यह ओबीसी के साथ धोखाधड़ी है।
मोर्चा ने कलक्ट्रेट के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जयदेव सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुनील कुमार कुशवाहा, राम जीवन, विजय कुमार जाटव, प्रकाश चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें