फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने घेरा विकास भवन

विज्ञापन
रोजगार सेवकों ने विकास भवन में प्रदर्शन कियारोजगार सेवकों ने घेरा विकासभवन - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। तीन साल से मानदेय न मिलने से परेशान रोजगार सेवकों ने सोमवार को विकास भवन का घेराव किया। इसके बाद सीडीओ से मुलाकात की। सीडीओ ने उन्हें जल्द मानदेय दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

रोजगार सेवक संगठन के नेता सतीश नागर ने बताया कि रोजगार सेवकों को तीन साल मानदेय नहीं मिल रहा है। इसी मानदेय से हम लोगों का परिवार चलता है। मानदेय न मिलने से सभी रोजगार सेवकों के परिवार परेशान हैं। कई बार अधिकारियों से कहा गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर हम लोग विकास भवन में आए हैं। उन्होंने कहा कि होली करीब है, अगर मानदेय नहीं मिला तो ये त्योहार भी फीका रहेगा। विकास भवन परिसर में नारेबाजी कर रहे रोजरागर सेवकों के प्रतिनिधिमंडल से सीडीओ ने अपने कार्यालय बुलाकर बात की। सीडीओ ने कहा कि पिछले एक साल का भुगतान होली से पहले करा दिया जाएगा। इसके पहले भुगतान क्यों रोका गया, इसे दिखवाकर कार्रवाई कराएंगे। कोशिश होगी की रोजगार सेवकों को जल्द ही बकाया मानदेय मिल जाए। भविष्य निधि व अन्य मांगों को भी पूरा कराने का सीडीओ ने आश्वासन दिया। सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि रोजगार सेवकों की सभी समस्याओं का नियमानुसार निराकरण कराया जाएगा।
प्रदर्शनकारी रोजगार सेवकों में एक रोजगार सेवक गोविंद एक हाथ में पेट्रोल से भरी शीशी और दूसरे में माजिस लिए थे। गोविंद बार-बार आत्मदाह की चेतावनी भी दे रहे थे। ये देख अधिकारियों की धड़कनें बढ़ गईं। सीडीओ के समझाने पर गोविंद भी शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें