भरथना। कस्बा के मोहल्ला बृजराज नगर में आपसी विवाद के चलते एक युवक ने घर के बाहर फायरिंग कर दी। पीड़ित ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बृजराज नगर निवासी पुष्पेंद्र कुमार पुत्र सत्यवीर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि रविवार की शाम को वह बालूगंज स्थित एक दुकान पर खड़ा था। उसी समय विनोद उर्फ खन्ना पुत्र मुलायम सिंह निवासी मोहल्ला कृष्णा नगर आया और गाली गलौज करने लगा। जब उसने गाली देने का विरोध किया तो उसने धमकी दी। वह घर चला गया तो रात दस बजे के करीब विनोद अपने तीन साथियों के साथ उसके दरवाजे पर आया और गाली गलौज के बाद फायरिंग की। इस घटना से उसका पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली बलिराज ने बताया मामले की जांच की जा रही है।